30 Years of Dil: फिल्म 'दिल' के 30 साल हुए पूरे, माधुरी दीक्षित को याद आया आमिर खान के साथ किया काम
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म 'दिल' की रिलीज को सोमवार को 30 साल पूरे हो गए है. इस अवसर पर उन्होंने इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका निभाने वाले आमिर खान के साथ किए गए काम को याद किया. माधुरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने कहा कि आमिर के साथ काम करने में बहुत मजा आया था.
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की सुपरहिट फिल्म 'दिल' (Dil) की रिलीज को सोमवार को 30 साल पूरे हो गए है. इस अवसर पर उन्होंने इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका निभाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) के साथ किए गए काम को याद किया. माधुरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने कहा कि आमिर के साथ काम करने में बहुत मजा आया था.
उन्होंने लिखा, "दिल को 30 साल हो गए. आमिर खान के साथ काम करना कितना मजेदार था. मुझे याद है फिल्म के सेट पर शरारत करने के लिए इंद्र कुमार हमें कितना डांटते थे. टीम के कठोर परिश्रम और आपके प्यार के लिए धन्यवाद. फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था और मुझे पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था." यह भी पढ़े: मां को याद कर स्टेज पर रो पड़े थे सुशांत सिंह राजपूत, माधुरी दीक्षित भी हो गई थी इमोशनल, वायरल हुआ पुराना वीडियो
पोस्ट में, उन्होंने फिल्म की कुछ तस्वीरें भी साझा की. 1990 में रिलीज हुई 'दिल' में अनुपम खेर और दिवंगत अभिनेता सईद जाफरी भी थे. 'दिल' में आमिर और माधुरी की केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया था.
वर्कफ्रंट कि बात करें तो माधुरी ने हाल ही में 'कैंडल' (Candle) नामक गाना गया, जबकि आमिर को फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) में देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

