'लुका छुपी' और 'सोनचिड़िया' के बीच टक्कर, दूसरे दिन दोनों फिल्मों ने कमाए इतने करोड़
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'लुका छुपी' (Luka Chuppi) दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो रही है. महज दो दिनों में ही इस फिल्म ने 18 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'लुका छुपी' (Luka Chuppi) दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो रही है. महज दो दिनों में ही इस फिल्म ने 18 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. जहां पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.01 करोड़ बटोरे थे, वहीं शनिवार को यह फिल्म 10.08 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब हुई है. ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इन आकड़ों के बारे में जानकारी दी. उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म रविवार को और अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म 'सोनचिड़िया' (Sonchiriya) भी बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है. अच्छे रिव्यूज के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार को 1-1 करोड़ रुपये कमाए हैं. अभी तक यह फिल्म कुल मिलाकार 2 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं.
#LukaChuppi zooms upwards on Day 2... Another strong day [Day 3] will place it in a comfortable position due to the controlled costs... Will cross *opening weekend* biz of #SKTKS [₹ 26.57 cr] and #PKP2 [₹ 22.75 cr]... Fri 8.01 cr, Sat 10.08 cr. Total: ₹ 18.09 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 3, 2019
आपको बता दें कि फिल्म 'लुका छुपी' में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के अलावा अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई है. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. लेटेस्टली हिंदी ने इस फिल्म को 2.5 स्टार्स के साथ रेट किया था. अगर सोनचिड़िया की बात करें तो मनोज बाजपेयी, रणवीर शौरी और आशुतोष राणा भी इस फिल्म में अहम रोल में है. अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हमने 3.5 स्टार्स दिए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2019 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

