बॉलीवुड

लुका छुपी या सोनचिड़िया, कौनसी फिल्म जीतेगी बॉक्स ऑफिस की जंग ?

इस हफ्ते सिनेमाघरों में दो फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है- कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)-कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'लुका छुपी' (Luka Chuppi) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)-भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म 'सोनचिड़िया' (Sonchiriya).

लुका छुपी या सोनचिड़िया, कौनसी फिल्म जीतेगी बॉक्स ऑफिस की जंग ?
फिल्म 'लुका छुपी' और 'सोनचिड़िया' के पोस्टर्स (Photo Credits: Twitter)

इस हफ्ते सिनेमाघरों में दो फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है- कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)-कृति सेनन  (Kriti Sanon) की फिल्म 'लुका छुपी' (Luka Chuppi) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)-भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म 'सोनचिड़िया' (Sonchiriya).  दोनों ही फिल्मों के रिव्यूज हम आपके लिए पहले ही पेश कर चुके हैं. जहां फिल्म 'सोनचिड़िया' ने हमें काफी प्रभावित किया वहीं फिल्म 'लुका छुपी' ने हमें थोड़ा निराश किया. सुशांत-भूमि की फिल्म को हमने 3.5 स्टार्स के साथ रेट किया. कृति और कार्तिक की फिल्म को हमने 2.5 स्टार दिए थे.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 'लुका-छुपी' पहले दिन 'सोनचिड़िया' से ज्यादा कमाई कर सकती है. बताया जा रहा है कि जहां लुका छुपी पहले दिन 5-7 करोड़ रुपये कमा सकती है, वहीं सोनचिड़िया का फर्स्ट डे कलेक्शन 1.5- 2 करोड़ के आसपास होगा.

यह भी पढ़ें:-  Luka Chuppi Film Review: समाज से ‘लुका छुपी’ खेलती है लिव-इन-रिलेशनशिप पर आधारित ये फिल्म

फिल्मों की स्टार कास्ट की बात करें तो 'सोनचिड़िया' में मनोज बाजपेयी ,रणवीर शौरी और आशुतोष राणा जैसे सितारें भी अहम भूमिका में है. अभिषेक चौबे ने फिल्म का निर्देशन किया है. 'लुका छुपी' में कार्तिक और कृति के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, विनय पाठक भी अहम रोल में है. लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म का निर्देशन किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2019 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).