Lucky Ali O Sanam Song Video: लकी अली ने 'गोवा' में गाया अपना हिट 'ओ सनम' सॉन्ग, इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा ये वीडियो
लकी का ये वीडियो गोवा का बताया जा रहा है कि जहां वो कुछ युवाओं के साथ महफिल जमाते नजर आ रहे हैं. हाथ में गिटार लिए लकी अपने उसी दिल छू लेने वाले अंदाज में गाना गाते नजर आ रहे हैं.
Lucky Ali O Sanam Song Video: सिंगर लकी अली इन दिनों इंटरनेट पर मानों वायरल सेंसेशन बने हुए हैं. 90 के दशक में अपने पॉप गानों से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले लकी वैसे तो काफी समय से मनोरंजन जगत में ज्यादा सक्रिय नहीं थे लेकिन अब इंटरनेट पर उनके लाइव सिंगिंग का वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें वो अपना पॉपुलर सॉन्ग 'ओ सनम' गाते हुए नजर आ रहे हैं.
लकी का ये वीडियो गोवा का बताया जा रहा है कि जहां वो कुछ युवाओं के साथ महफिल जमाते नजर आ रहे हैं. हाथ में गिटार लिए लकी अपने उसी दिल छू लेने वाले अंदाज में गाना गाते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 4 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसकी काफी चर्चा भी की जा रही है.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले लकी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो 'ओ सनम' सॉन्ग गाते नजर आए थे. इंटरनेट पर इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया गया. लोगों ने रीमिक्स और रीक्रिएटेड गानों के इस दौर में लकी के इस लाइव परफॉर्मेंस की काफी सराहना की.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2020 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

