बॉलीवुड

Lockdown 5.0: दीपिका पादुकोण ने देखी फिल्म 'ब्लैक पैंथर', फैंस के लिए शेयर किया ये मैसेज

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस का मूड तरोताजा करने के लिए फिल्म 'ब्लैक पैंथर' देखने की सिफारिश की. एक्टर ने सभी से एक विशिष्ट संवाद के लिए फिल्म देखने के लिए कहा.साथ ही एक्टर ने इस फिल्म का फेमस डायलॉग भी शेयर किया है.

Lockdown 5.0: दीपिका पादुकोण ने देखी फिल्म 'ब्लैक पैंथर', फैंस के लिए शेयर किया ये मैसेज
दीपिका पादुकोण और ब्लैक पैंथर पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वायरस के चलते पूरे देशभर में लॉकडाउन चल रहा है. ऐसे में शूटिंग बंद होने की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर पर फैमिली के साथ वक्त बीता रहे हैं. कोई अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर रहा हैं तो कोई अपने बच्चों के साथ फनी वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट  पर शेयर कर फैंस का मनोरंजन कर रहा हैं. इसी बीच बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने फैंस का मूड तरोताजा करने के लिए फिल्म 'ब्लैक पैंथर' (Black Panther) देखने की सिफारिश की. एक्टर ने सभी से एक विशिष्ट संवाद के लिए फिल्म देखने के लिए कहा.

दीपिका  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया हैं. जिसमें उन्होंने 'ब्लैक पैंथर' का पोस्टर शेयर कर इस फिल्म को देखने के लिए वो अपने फैंस से गुजारिश कर रही हैं. साथ ही एक्टर ने इस फिल्म का फेमस डायलॉग भी शेयर किया है. यह भी पढ़े: दीपिका पादुकोण के मोबाइल में इस नाम से सेव है पति रणवीर सिंह का नंबर

दीपिका ने शेयर किए पोस्ट में लिखा,"हम इस बात का एक उदाहरण होंगे कि हम इस धरती पर भाइयों और बहनों के रूप में कैसे एक-दूसरे के साथ व्यवहार करते हैं. अब, पहले से कहीं ज्यादा, विभाजन के भ्रम हमारे अस्तित्व को खतरे में डालते हैं. हम सभी सच्चाई जानते हैं. हमें एक दूसरे की देखभाल करने का एक तरीका खोजना चाहिए जैसे कि हम एक ही जनजाति थे."

दीपिका लॉकडाउन में अपने हैंडसम बॉय यानी रणवीर सिंह के साथ क्वालिटी टाईम स्पेंड कर रहीं हैं. साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणवीर सिंह की पोल खोलते हुए फनी वीडियो और फोटो अपने फैंस के लिए शेयर कर रही हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' में एकसाथ नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).