Laphao: KKR का नया एंथम हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने कहा- तू फैन नहीं तूफान है

इस वीडियो में शाहरुख खान संग टीम के खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा है. जबकि वहीं फैंस को भी म्यूजिक वीडियो में अच्छी खासी जगह दी गई हैं. जहां तरह तरह के फैंस अपनी टीम को चीयर करते दिखाई दे रहे हैं.

कोलकाता नाईट राइडर (Image Credit: YouTube)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की टीम कोलकाता नाईट राइडर (KKR) इस बार के आईपीएल टूर्नामेंट (IPL 2020) में टॉप में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. 9 मैचों में से 5 में जीत और 4 में हार के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर है. ऐसे में अब शाहरुख खान ने अपनी टीम और फैंस के अन्दर जोश भरने के लिए नया एंथम रिलीज कर दिया है. दरअसल पिछले कुछ दिन से शाहरुख इस नए एंथम को लेकर लोगों में उत्सुकता जगा रहे थे और आए दिन नए नए ट्वीट कर रहें थे. ऐसे में अब इसका पूरा वीडियो रिलीज कर दिया गया है.

इस वीडियो में शाहरुख खान संग टीम के खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा है. जबकि वहीं फैंस को भी म्यूजिक वीडियो में अच्छी खासी जगह दी गई हैं. जहां तरह तरह के फैंस अपनी टीम को चीयर करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि गाने के अंत में फैंस की यही संदेश दिया जाता है कि इस बार जोश घर बैठकर दिखाना है और टीम को जिताना है. यह भी पढ़े: SRK Celebrates 25 Years of DDLJ: शाहरुख खान ने Facebook, Twitter और Instagram पर बदली अपनी प्रोफाइल फोटो, ट्विटर पर नाम रखा 'राज मल्होत्रा'

आपको बता दे कि KKR के नए एंथम LAPHAO को रैपर बादशाह ने तैयार किया है. इसे गाने के साथ म्यूजिक भी बादशाह का है. उम्मीद है इस गाने के सामने के बाद से KKR के फैंस एक बार फिर पूरे जोश के साथ अपनी टीम को सपोर्ट करते दिखाई देंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड