बॉलीवुड

कुणाल खेमू 'हम हैं राही प्यार के' फिल्म की रीमेक में निभाना चाहते हैं आमिर खान की भूमिका

अभिनेता कुणाल खेमू (Kunal Khemu) ने कहा है कि यदि 'हम हैं राही प्यार के' (Hum Hain Rahi Pyar Ke) फिल्म का रीमेक बनता है तो वह उसमें अंकल (आमिर खान) की भूमिका अदा करना चाहेंगे...

कुणाल खेमू 'हम हैं राही प्यार के' फिल्म की रीमेक में निभाना चाहते हैं आमिर खान की भूमिका
कुणाल खेमू (Photo Credit- Instagram)

नई दिल्ली: अभिनेता कुणाल खेमू (Kunal Khemu) ने कहा है कि यदि 'हम हैं राही प्यार के' (Hum Hain Rahi Pyar Ke) फिल्म का रीमेक बनता है तो वह उसमें अंकल (आमिर खान) की भूमिका अदा करना चाहेंगे. महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के निर्देशन में बनी, 'हम हैं राही प्यार के' एक रोमेंटिक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें आमिर खान (Aamir Khan) और जूही चावला (Juhi Chawla) मुख्य किरदार में है. इसी फिल्म में कुणाल बाल अभिनेता की भूमिका में हैं.

फिल्म की कहानी एक आदमी राहुल (आमिर) के आसपास घूमती है, जिसे अपने बिगड़ैल भतीजे सनी, विक्की और भतीजी मुन्नी को लाना था. 'हम हैं राही प्यार के' फिल्म के रीमेक पर कुणाल के विचार के सवाल पर उन्होंने आईएएनएस को बताया, "हां! मैंने इसके बार में सोचा है और इस बार तीन बच्चों के साथ अंकल की भूमिका निभाना काफी दिलचस्प रहेगा. हालांकि, यह केवल तभी समझ में आता है जब उस फिल्म से मेरा किरदार सनी बड़ा हो गया हो और वह भी ऐसी परिस्थिति में हो."

यह भी पढ़ें: Party Pics: सोहा अली खान के जन्मदिन पर पति कुणाल खेमू ने होस्ट की ग्रैंड पार्टी

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि ऐसी क्लासिक्स मूवी को इस तरह रीमेक किया जाना चाहिए, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो किसी को इसके लिए पूरा न्याय करना होगा." 35 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह एक दर्शक के रूप में भी फिल्म को देखने के लिए उत्सुक होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).