'कलंक' को लेकर है कृति सेनन उत्साहित, देखें वीडियो
अभिनेत्री कृति सेनन आगामी फिल्म 'कलंक' के 'विशेष गीत' के लिए काम करेंगी और इसे लेकर वह उत्साहित हैं.
मुंबई: अभिनेत्री कृति सेनन आगामी फिल्म 'कलंक' के 'विशेष गीत' के लिए काम करेंगी और इसे लेकर वह उत्साहित हैं. कृति ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की, इसमें 'हीरोपंति' की अभिनेत्री कत्थक करती नजर आईं.
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "इसके लिए उत्साहित हूं. एक सुपर स्पेशल सॉन्ग और धर्मा फिल्म्स के साथ अपनी पहली फिल्म के लिए 'कलंक' की टीम से जुड़कर खुश हूं, करण जौहर!"
फिल्म में संजय दत्त, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित-नेने, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
अभिषेक वर्मन फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. यह फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी. फिल्म करण, नाडियाडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित होगी.
Tags
संबंधित खबरें
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ विवादों में, सिख समुदाय ने पोस्टर को लेकर मुंबई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Eid 2026: शाहरुख खान ने दी दिल छू लेने वाली ईद की बधाई, कहा- ‘जो दुआ करें वो सब मिले’ (See Post)
Dhurandhar 2 Box Office Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास, पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली बनी पहली 'A' सर्टिफाइड फिल्म
Kangana Ranaut Reacts To Sara Ali Khan’s Badrinath ‘Sanatan’ Affidavit Issue: सारा अली खान विवाद पर कंगना रनौत का बयान, कहा सभी सनातनी हैं, शपथ पत्र देने में क्या दिक्कत (Watch Video)
\