बॉलीवुड

Mimi First Look: सरोगेसी पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी कृति सेनन, पहला पोस्टर हुआ रिलीज

कृति सेनन जल्द ही सरोगेसी पर आधारित एक फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म का नाम 'मिमी' है. शुक्रवार को फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया. पोस्टर में देखा जा सकता है कि एक हाथ में छोटा बच्चा है और दूसरा हाथ बच्चे को लेने के लिए आगे लाया जा रहा है

Mimi First Look: सरोगेसी पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी कृति सेनन, पहला पोस्टर हुआ रिलीज
कृति सेनन की फिल्म 'मिमी' का पोस्टर हुआ रिलीज (Photo Credits: Twitter)

कृति सेनन (Kriti Sanon) जल्द ही सरोगेसी (Surrogacy) पर आधारित एक फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म का नाम 'मिमी' (Mimi) है. शुक्रवार को फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया. पोस्टर में देखा जा सकता है कि एक हाथ में छोटा बच्चा है और दूसरा हाथ बच्चे को लेने के लिए आगे लाया जा रहा है. पोस्टर के माध्यम से सरोगेसी की प्रक्रिया को समझाने की कोशिश की गई है. इस फिल्म में कृति सेनन के अलावा पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) भी अहम रोल में है.

कृति ने फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "जिंदगी अप्रत्याशित चमत्कारों से भरा हुआ एक सफर है. एक ऐसे सफर के लिए तैयार हो जाए जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. ये एक बहुत ही खास फिल्म साबित होने वाली है."

यह भी पढ़ें:- मैगजीन के कवर पर दिखा कृति सेनन का हॉट अवतार, देखें ये बोल्ड तस्वीरें

आपको बता दें कि लक्ष्मण उतेकर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. उन्होंने ही फिल्म 'लुका छुप्पी' का निर्देशन किया था. दिनेश विजान फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. पंकज त्रिपाठी के साथ कृति की ये चौथी फिल्म होगी. इससे पहले वह 'लुका छुप्पी', 'अर्जुन पटियाला' और 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2019 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).