Kriti Sanon का हॉट वर्कआउट वीडियो हुआ Viral, Sexy स्टाइल में यास्मिन कराचिवाला संग करती दिखीं कसरत
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सैनन ने आज अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो फैंस के लिए किसी मोटिवेशन से कम नहीं है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह से कोरोना से जंग जीतने के बाद उन्होंने खुद को वापस से सेहतमंद बनाने के लिए मेहनत की.
Kriti Sanon Hot Workout Video: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सैनन ने आज अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो फैंस के लिए किसी मोटिवेशन से कम नहीं है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह से कोरोना से जंग जीतने के बाद उन्होंने खुद को वापस से सेहतमंद बनाने के लिए मेहनत की.
कृति ने आज इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो पाइलेट्स मशीन पर कसरत करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके साथ सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मिन कराचिवाला नजर आईं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, "2020 का अंत होने वाला है. ये साल कई तरह से मुश्किलों से भरा रहा और इसमें मुझे एहसास कराया कि जितना मुझे लगता था मैं उससे कई गुना ताकतवर हूं. कोविड के बाद अपनी ताकत को वापस लाती हुई. अपने इस साल का अंत अपने सबसे पसंदीदा वर्कआउट के साथ करती हुई. पाइलेट्स मेरी पसंदीदा व्यक्ति यास्मिन कराचिवाला के साथ."
View this post on Instagram
बता दें कि यास्मिन कराचिवाला बॉलीवुड की मशहूर फिटनेस ट्रेनर हैं जिन्होंने कैटरीना कैफ, जाह्नवी कपूर, सलमान खान समेत कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज को ट्रेन किया है. बात करें कृति सैनन की तो अपनी हॉट पर्सनालिटी और साथ स्लिम और ट्रिम फिगर के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं.
बात करें वर्कफ्रंट की तो कृति जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन फरहद सामजी कर रहे हैं और ये 22 जनवरी, 2021 में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

