बॉलीवुड

Kriti Kharbanda को है 'टाइम मशीन' की उम्मीद, बताई ये वजह

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा को धूप में बैठे-बैठे अचानक से कुछ चमत्कार होने का ख्याल आया. कृति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक सफेद रंग के टॉप में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में उनके चेहरे पर मेकअप बहुत कम नजर आ रहा है और अपने लुक को उन्होंने हूप ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है.

Kriti Kharbanda को है 'टाइम मशीन' की उम्मीद, बताई ये वजह
कृति खरबंदा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) को धूप में बैठे-बैठे अचानक से कुछ चमत्कार होने का ख्याल आया. कृति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक सफेद रंग के टॉप में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में उनके चेहरे पर मेकअप बहुत कम नजर आ रहा है और अपने लुक को उन्होंने हूप ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है.

इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "धूप में बैठी हूं और किसी चमत्कार के होने का इंतजार कर रही हूं, शायद कोई टाइम मशीन हो? हैशटैगसनडेफनडे हैशटैगटेमीबैक." कृति की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस के इस फोटो को अब तक 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. वहीं उनके फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह भी पढ़े: कृति खरबंदा ने ‘सच्चे प्यार’ की फोटो की शेयर, पुलकित सम्राट के पेट डॉग के साथ आई नजर 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

अभिनय की बात करें, तो कृति आखिरी बार थ्रिलर ड्रामा 'तैश' में नजर आई थीं, जिसे बीजॉय नांबियार ने निर्देशित किया था. फिलहाल कृति अपनी अगली फिल्म '14 फेरे' की शूटिंग में व्यस्त हैं. देवांशु सिंह द्वारा निर्देशित इस सोशल कॉमेडी फिल्म में कृति, विक्रांत मैसी संग नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).