बॉलीवुड

Dhoom 4: 'धूम 4' में विलेन के रूप में नजर आ सकते हैं साउथ के सुपरस्टार सूर्या? बॉलीवुड और कॉलीवुड में मची हलचल

यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धूम 4' को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. ताज़ा खबरों के अनुसार, 'धूम' सीरीज़ के चौथे पार्ट में विलेन का किरदार निभाने के लिए साउथ के सुपरस्टार सूर्या से बात चल रही है. एक सूत्र ने खुलासा किया.

Dhoom 4: 'धूम 4' में विलेन के रूप में नजर आ सकते हैं साउथ के सुपरस्टार सूर्या? बॉलीवुड और कॉलीवुड में मची हलचल
Suriya (Photo Credits: Instagram)

Dhoom 4: यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धूम 4' को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. ताज़ा खबरों के अनुसार, 'धूम' सीरीज़ के चौथे पार्ट में विलेन का किरदार निभाने के लिए साउथ के सुपरस्टार सूर्या से बात चल रही है. एक सूत्र ने खुलासा किया, "मेकर्स ने सूर्या को एक रोल के लिए संपर्क किया है. हालांकि बातचीत अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन चीज़ें सकारात्मक नजर आ रही हैं. दोनों पक्ष अभी डील के विवरण पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी आधिकारिक रूप से साइन नहीं किया गया है."

अगर यह डील फाइनल होती है, तो यह 'धूम' सीरीज में सूर्या की पहली एंट्री होगी. इससे पहले इस फ्रेंचाइजी में जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान जैसे दिग्गज अभिनेता खलनायक के रूप में नजर आ चुके हैं. अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर सूर्या का नाम जुड़ने से न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि कॉलीवुड में भी उत्साह का माहौल है.

'धूम 4' में नजर आएंगे सूर्या:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Movified (@movifiedbollywood)

सूत्रों के मुताबिक, 'धूम 4' के निर्माता इस बार फ्रेंचाइजी में एक नया ट्विस्ट लाना चाहते हैं. दक्षिण भारतीय सुपरस्टार सूर्या को विलेन के रूप में लेने से फिल्म को पैन-इंडिया अपील मिल सकती है. 'जय भीम' और 'सूररई पोटरु' जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पहचान बना चुके सूर्या की 'धूम' यूनिवर्स में एंट्री फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2024 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).