सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को डेट कर रहे हैं केएल राहुल? ये रही पूरी डिटेल्स
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल का नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है. इस सूची में निधि अग्रवाल और सोनल चौहान जैसी एक्ट्रेस्स का नाम शुमार है. अब खबर है कि केएल राहुल सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) का नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है. इस सूची में निधि अग्रवाल और सोनल चौहान जैसी एक्ट्रेस्स का नाम शुमार है. अब खबर है कि केएल राहुल सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) को डेट कर रहे हैं. बॉलीवुड लाइफ के सूत्रों के अनुसार, "राहुल और अथिया काफी समय से एक दूसरे से मिल रहे हैं. दोनों ने फरवरी के महोने से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था. राहुल और अथिया एक दूसरे के लिए काफी सीरियस है."
खबरों के अनुसार कॉमन फ्रेंड्स के जरिये केएल राहुल और अथिया शेट्टी की मुलाकात हुई थी. दोनों ज्यादा पब्लिक अपीयरेंस इसलिए नहीं देते हैं क्योंकि वे नहीं चाहते हैं कि उनके रिश्ते के बारे में कुछ बात हो. आलिया भट्ट की दोस्त आकांशा रंजन कपूर ने तकरीबन 2 महीने पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी. सिर्फ उसी तस्वीर में राहुल और अथिया साथ नजर आए थे.
यह भी पढ़ें:- क्रिकेटर केएल राहुल बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को कर रहे हैं डेट, तस्वीरें वायरल
आपको बता दें कि अथिया शेट्टी ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में अपने पहले कदम रखे थे. इसके बाद उनको अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'मुबारकां' में भी देखा गया था. राहुल की बात करें तो वह वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम का हिस्सा है. शिखर धवन के चोटिल होने के कारण वह भारतीय पारी की शुरुआत कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

