IPL 2021 में कोलकाता ने हैदराबाद को दी पटखनी तो खुशी से झूम उठे Shah Rukh Khan, 100वीं जीत पर शानदार अंदाज में दी बधाई

शाहरुख खान ने ट्वीट करके अपने कई खिलाड़ियों का नाम मेंशन करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी है. शाहरुख ने लिखा कि हमने अपनी 100वीं आईपीएल जीत दर्ज कर ली है. लड़कों ने काफी अच्छा किया.

शाहरुख खान (Image Credit: Instagram)

SRH vs KKR 3rd IPL Match 2021: आईपीएल 2021 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में शाहरुख खान की टीम ने हैदराबाद को 10 रनों से मात दी. इस जीत के साथ किंग खान की टीम ने आईपीएल मुकाबलों में 100वीं जीत दर्ज कर ली है. इस खास मौके पर शाहरुख ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी है.

शाहरुख खान ने ट्वीट करके अपने कई खिलाड़ियों का नाम मेंशन करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी है. शाहरुख ने लिखा कि हमने अपनी 100वीं आईपीएल जीत दर्ज कर ली है. लड़कों ने काफी अच्छा किया. प्रसिद्ध कृष्णा, दिनेश कार्तिक, नितेश राणा, राहुल त्रिपाठी, रसल, हरभजन, विर्ध्मान शाहा और पैट कमिंस काफी शानदार थे.

आपको बता दे कि इस मुकाबले में पहले कोलकाता की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 188 रनों का टारगेट दिया. जबकि हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 177 रन ही बना सकी. जिसके चलते कोलकाता 10 रन से मुकाबला जीत लिया.

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों यशराज फिल्म्स की फिल्म पठान की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड