बॉलीवुड

कियारा और दिलजीत ने शुरू की फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग

अभिनेत्री कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ ने अपनी आगामी फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग शुरू कर दी है......

कियारा और दिलजीत ने शुरू की फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग
कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ (Photo Credit-Twitter)

मुंबई: अभिनेत्री कियारा आडवाणी(Kiara Advani) और दिलजीत दोसांझ(Diljit Dosanjha) ने अपनी आगामी फिल्म 'गुड न्यूज'(Good News) की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म के निर्माता करण जौहर(Karan Johar) ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और अभिनेता अक्षय कुमार(Akshay Kumar) और करीना कपूरKareena Kapoor) बाद में इसमें शामिल होंगे. करण ने ट्वीट किया, "'गुड न्यूज' आज दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ शुरू हुई! अक्षय कुमार और करीना कपूर खान जल्द ही शामिल होंगे! निर्देशक राज मेहता(Raj Mehta) के साथ मजेदार समय शुरू हुआ."

कियारा ने दिलजीत के साथ फिल्म का क्लैपबोर्ड पकड़े हुए अपनी एक वीडियो भी ट्वीट की. इसके साथ उन्होंने लिखा, "क्या आज आपने खबर सुनी है? चिल .. यह 'गुड न्यूज' के बारे में है! राज मेहता, दिलजीत दोसांझ और मैं अक्षय कुमार सर, करीना कपूर खान, करण जौहर (और) शशांक खेतान(Shashank Khaitan) को याद कर रहे हैं, जल्द मिलते हैं."

यह भी पढ़ें:  30 नवंबर 2000: प्रियंका चोपड़ा आज के दिन बनीं थीं मिस वर्ल्ड, मदर टेरेसा को बताया था दुनिया की सबसे सफल महिला

दिलजीत ने भी यही वीडियो साझा की और लिखा कि पसंदीदा प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने का उनका सपना पूरा हुआ. फिल्म 19 जुलाई, 2019 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2018 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).