देश

30 नवंबर 2000: प्रियंका चोपड़ा आज के दिन बनीं थीं मिस वर्ल्ड, मदर टेरेसा को बताया था दुनिया की सबसे सफल महिला

वर्ष 2000 में 30 नवंबर के दिन भारत की 17 वर्ष की एक लड़की ने दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था.....दीन दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला......

30 नवंबर 2000: प्रियंका चोपड़ा आज के दिन बनीं थीं मिस वर्ल्ड, मदर टेरेसा को बताया था दुनिया की सबसे सफल महिला
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Photo Credit-Facebook)

नई दिल्ली: 30 नवंबर की तारीख का भारत के साथ बड़ा ही सुंदर नाता है. दरअसल वर्ष 2000 में 30 नवंबर के दिन भारत की 17 बरस की एक लड़की ने दुनिया में सबसे सुंदर(Miss World) होने का खिताब(Titles) अपने नाम कर लिया था और उस लड़की का नाम है प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra). लंदन(London) के मिलेनियम डोम(Millennium Dome) में हुई इस प्रतियोगिता(Competition) के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस जीवित महिला(Living Women) को दुनिया की सबसे सफल महिला(Successful Women)  मानती हैं. इस सवाल का प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया, उसके बाद पूरा हॉल(Hall) देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा. उन्होंने दीन दुखियों(Poor) की सेवा करने वाली मदर टेरेसा(Mother Teresa) को दुनिया की सबसे सफल महिला बताकर दुनिया की सबसे सुंदर महिला(Miss World) बनने का गौरव हासिल किया.

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1874: ब्रिटेन के राजनेता, लेखक और मुखर वक्ता सर विंस्टन चर्चिल का आक्सफोर्डशर में जन्म. द्वितीय विश्व युद्ध के समय वह इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे.

1936: लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग से तबाह हो गया. यह 1851 की द ग्रेट एग्जीबीशन का आयोजन स्थल था.

1939: फिनलैंड पर सोवियत सेनाओं ने हमला किया. दरअसल फिनलैंड ने तत्कालीन सोवियत संघ को अपने यहां नौसैनिक अड्डा बनाने और अन्य सुविधाएं देने से इंकार कर दिया था.

1965: मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लै ने दिल्ली में गुड़ियों के अनोखे संग्रहालय की स्थापना की. 500 गुड़िया के संग्रह से शुरू किए गए इस संग्रहालय में आज दुनियाभर के विभिन्न देशों की हजारो गुड़िया हैं.

1966: कैरेबियन के द्वीप राष्ट्र बारबाडोस ने ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की. देश ने हालांकि 1961 में आंतरिक स्वशासन कायम कर लिया था.

2001: अमेरिका के इतिहास के सबसे खतरनाक सीरियल किलर गैरी राइटवे को वाशिंगटन से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे बाद में 48 महिलाओं की हत्या का दोषी ठहराया गया.

2000: भारत की सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया.

2004: बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों वाला विधेयक पारित.

यह भी पढ़ें:  26/11 मुंबई हमला: आज ही के दिन NSG ने किया था आतंकियों का खत्म

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2018 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).