बॉलीवुड

क्या कॉपी है कियारा आडवाणी की टॉपलेस फोटो की थीम? इंटरनेशनल फोटोग्राफर ने लगाया आरोप

इन दोनों फोटो को अतरंगी कलाकार नाम के इंस्टा अकाउंट से पहले सामने लाया गया. जिसके बाद मैरी बार्श ने अपने इंस्टा स्टोरी के जरिए अपनी बात सामने रखी.

क्या कॉपी है कियारा आडवाणी की टॉपलेस फोटो की थीम? इंटरनेशनल फोटोग्राफर ने लगाया आरोप
कियारा आडवाणी की टॉपलेस फोटो कॉपी (Image Credit: Instagram)

मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी (Dabboo Ratnani) के कैलेंडर फोटो शूट के लिए इस बार कियारा आडवाणी ने टॉपलेस फोटो (Kiara Advani's Topless Photo) शूट करवाया. कियारा की ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी. जिसके बाद उस फोटो पर कई तरह के मीम्स भी बनने लगे. जिसके चलते कियारा पिछले कुछ दिनों से खबरों में बनी हुई हैं और सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है. लेकिन अब इस फोटो को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. खबर है कि एक इंटरनेशनल फोटोग्राफर मैरी बार्श ने डब्बू रतनानी पर उनका कांसेप्ट चोरी करने का आरोप लगाया है.

इंटरनेशनल फोटोग्राफर मैरी बार्श ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की है. जिसमें एक तरफ कियारा तो दूसरी तरफ एक मॉडल नजर आ रही है. फोटो में दोनों का अंदाज और पोज एक जैसा है. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए फोटोग्राफर ने लिखा कि मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगी.

दरअसल इन दोनों फोटो को अतरंगी कलाकार नाम के इंस्टा अकाउंट से पहले सामने लाया गया. जिसके बाद मैरी बार्श ने अपने इंस्टा स्टोरी के जरिए अपनी बात सामने रखी. आपको बता दे कि मैरी लॉस एंजेलेस, दुबई, मियामी, केपटाउन और मुंबई जैसे कई शहरों में फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं.

बात अगर कियारा की करें तो कबीर सिंह के बाद से ही उनकी पॉपुलारिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ हैं. उसके बाद आई उनकी फिल्म गुडन्यूज ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार काम किया. जबकि साल 2020 में उनकी लक्ष्मी बॉम्ब, इंदू की जवानी, भूल भूलैया 2 और शेरशाह जैसी कई फिल्में रिलीज के कतार में खड़ी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2020 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).