जन्मदिन पर Kiara Advani को मिला स्पेशल गिफ्ट, साउथ के बड़े स्टार के साथ रोमांस करती आएंगी नजर
इस फिल्म में कियारा साउथ के बड़े स्टार राम चरण के ऑपोजिट नजर आयेंगी. फिल्म में दोनों एक दूसरे संग रोमांस फरमाते दिखाई देंगे. जाहिर है फैंस के लिए यह किसी बिग न्यूज़ से कम नहीं है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके जन्मदिन पर तमाम सितारे और फैंस उन्हें बधाई देने में जुटे हुए हैं. कियारा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने भी उन्हें बेहद ही खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. लेकिन अब अपने जन्मदिन पर कियारा को शानदार तोहफा मिला है वह भी डायरेक्टर शंकर की तरफ से. दरअसल शंकर अपनी नई पैन इंडिया फिल्म में कियारा आडवाणी को कास्ट करने जा रहे हैं. जिसका ऐलान उन्होंने ट्विटर पर किया है.
खास बात यह है कि इस फिल्म में कियारा साउथ के बड़े स्टार राम चरण के ऑपोजिट नजर आयेंगी. फिल्म में दोनों एक दूसरे संग रोमांस फरमाते दिखाई देंगे. जाहिर है फैंस के लिए यह किसी बिग न्यूज़ से कम नहीं है. प्रोड्यूसर राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन के ट्विटर अकाउंट से इस बात का ऐलान किया है. जहां पर कियारा और शंकर की फोटो को शेयर करते हुए बताया गया की सुपर एक्साइटिंग जर्नी में कियारा आडवाणी का स्वागत है. जन्मदिन मुबारक हो.
वैसे यह पहली बार नहीं है जब कियारा राम चरण के साथ नजर आने जा रहीं है. इससे पहले भी दोनों विनय विधेय रमा फिल्म में काम कर चुके हैं. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. लेकिन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. ऐसे में अब एक बार फिर कियारा और रामचरण साथ-साथ नजर आने जा रहे हैं. यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी. हालांकि फिल्म की बाकी डिटेल्स अभी सामने आनी बाकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2021 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

