बॉलीवुड

Don 3: कियारा आडवाणी 'डॉन 3' में लगाएंगी एक्शन का तड़का, Ranveer Singh के साथ जमेगी जोड़ी (Watch Video)

डॉन 3 के निर्माता, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कल एक बड़ी घोषणा की तरफ इशारा करते हुए दर्शकों को बड़ा सरप्राइज़ दिया है, जी हां दर्शकों के बीच उत्साह की लहर देखने मिल रही है.डॉन 3 की लीड एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि बेहद टैलेंटेड कियारा आडवाणी हैं.

Don 3: कियारा आडवाणी 'डॉन 3' में लगाएंगी एक्शन का तड़का, Ranveer Singh के साथ जमेगी जोड़ी (Watch Video)
Ranveer Singh and Kiara Advani (Photo Credits: Instagram)

Don 3: डॉन 3 के निर्माता, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कल एक बड़ी घोषणा की तरफ इशारा करते हुए दर्शकों को बड़ा सरप्राइज़ दिया है, जी हां दर्शकों के बीच उत्साह की लहर देखने मिल रही है.डॉन 3 की लीड एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि कियारा आडवाणी (Kiara Advani) हैं. इसका ऐलान एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से किया है. कियारा आडवाणी, जो अपनी अदाएं और प्रभावशाली एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, अब वह डॉन की दुनिया में एक्शन का तड़का लगाने वाली हैं. Shaitaan: रोमांचक हॉरर फिल्म 'शैतान' का नया पोस्टर हुआ जारी, 8 मार्च को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (View Pic)

इस उत्साह को और भी बढ़ाते हुए फैंस कियारा और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बीच की केमिस्ट्री और ऑन स्क्रीन प्रेजेंस को साथ में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. बता दें कि दोनो स्टार्स अपने क्राफ्ट में बेहतरीन हैं और ऑन स्क्रीन अपनी चमक बिखेरने के लिए मशहूर हैं. ऐसे में अब जब दोनो पहली बार साथ आए हैं, यह कहा जा सकता है कि यह फ्रेश जोड़ी कभी न मिटने वाली छाप छोड़ने के लिए तैयार है.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित, डॉन 3 एक और एड्रेनालिन से भरपूर इंस्टॉलमेंट का वादा करती है. साथ ही यह फिल्म एक शानदार सिनेमाई सफर के लिए प्लेटफॉर्म सेट करती है. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी को एक्सेप्शनल प्रोजेक्ट रेकॉर्ड के लिए जाना जाता है. ऐसे में वे इस आइकॉनिक फ्रेचाइजी के लिए एक शानदार सिनेमाई अनुभव देना का वादा करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2024 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).