Khushi Kapoor ने रेड स्टाइल में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, Hot Photos देखकर सेलिब्रिटीज भी हुए शॉक्ड
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर जहां सोशल मीडिया पर अपने हॉट और बोल्ड अंदाज से सनसनी मचा रही हैं वहीं उनकी छोटी बेटी भी इस मामले में उनसे पीछे नहीं.
Khushi Kapoor Hot Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर जहां सोशल मीडिया पर अपने हॉट और बोल्ड अंदाज से सनसनी मचा रही हैं वहीं उनकी छोटी बेटी भी इस मामले में उनसे पीछे नहीं. जाह्नवी ने एक अभिनेत्री के रूप में जहां खुद को इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया है वहीं उनकी छोटी बहन खुशी भी उनके पदचिन्हों पर चलती हुई नजर आ रही हैं.
खुशी ने हाल ही में अपना ग्लैमरस फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. इन तस्वीरों में वो बेहद हॉट अंदाज में पोज करती हुई नजर आईं. फोटोज को पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने फैंस के बीच अपने फैशन स्टेटमेंट का प्रमाण दिया है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: Janhvi Kapoor के बाद अब उनकी बहन खुशी कपूर भी फिल्मों में रखने जा रही हैं कदम?
खुशी ने यहां रेड आउटफिट के साथ रेड लिपस्टिक में अपनी इन तस्वीरों को शेयर किया है जोकि फैंस को काफी पसंद आ रही है. इन तस्वीरों पर सोनम कपूर, अंशुला कपूर, महीप कपूर, आलिया कश्यप, शनाया कपूर समेत कई सारे सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में पिता बोनी कपूर ने खुशी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बात करते हुए इस बात की पुष्टि की थी कि वो भी अपनी मॉम और बड़ी बहन की तरह एक्ट्रेस बनेंगी. बोनी कपूर, "खुशी को कोई ऐसा व्यक्ति लॉन्च करेगा जिसे मैं जानता हूं और जिसका सम्मान करता हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2021 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

