बॉलीवुड

Vidyut Jammwal ने फैंन के लिए जोखिम में डाली अपनी जान, एक्टर का यह रियल एक्शन उड़ा देगा आपके होश

विद्युत जामवाल की आगामी फिल्म खुदा हाफिज 2: अग्नी परीक्षा है, जिसे फारुक कबीर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में उनके अपोजिट शिवालीका ओबेरॉय लीड रोल में नजर आएंगी. जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Vidyut Jammwal ने फैंन के लिए जोखिम में डाली अपनी जान, एक्टर का यह रियल एक्शन उड़ा देगा आपके होश
विद्युत जामवाल (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल  फिल्मों के साथ-साथ अपनी नेचुरल फिटनेस और रियल एक्शन के लिए भी काफी मशहूर हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर वे फिटनेस से संबंधित वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक अपने फैंन के लिए ऐसा कारमाना किया है, जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे. साथ ही उनका यह रियल करतब लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है.

दरअसल विद्युत कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे थे, वीडियो में एक्टर एक कंस्ट्रक्शन वर्कर से बात करते हुए नजर आते हैं, जो उनका फैन है. विद्युत उनसे पूछते हैं, मेरी फिल्मों में एक्शन में आपने क्या-क्या देखा? उनका यह वर्कर फैन बोलता है, सब जो स्टंट करते हो. फिर विद्युत बोलते हैं आपके जितना कोई स्टंट नहीं करता है, मोबाइल है,  तैयार हो फोटो के लिए.

View this post on Instagram

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

इसके बाद विद्युत लोहे की रॉड पकड़-पकड़ कर नीचे उतरने लग जाते हैं, जो शख्स विद्युत का वीडियो ले रहा है, वह उन्हें वहां जाने से बार-बार रोकता है, पर विद्युत नहीं रुकते और बोलते हैं फैन है तो बनता है. विद्युत अपने फैन से मिलकर फोटो खिचवाते हैं, यहां तक कि फैन के हाथ तक चूमते हैं. विद्युत का यह अवतार देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और वीडियो वायरल हो रहा है.

विद्युत जामवाल की आगामी फिल्म खुदा हाफिज 2: अग्नी परीक्षा है, जिसे फारुक कबीर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में उनके अपोजिट शिवालीका ओबेरॉय लीड रोल में नजर आएंगी. जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2022 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).