बॉलीवुड

VIDEO: Kajal Raghwani के साथ विदेश में रोमांस करते दिखे Khesari Lal Yadav, नया भोजपुरी गीत 'तोहके दिलवा में ऐसा' हुआ सुपरहिट

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहे हैं. उनका नया म्यूजिक एल्बम 'दुल्हन वही जो पीया मन भाए' के गाने एक के बाद एक फैंस के बीच सुपरहिट साबित होते दिखाई दे रहे हैं.

VIDEO: Kajal Raghwani के साथ विदेश में रोमांस करते दिखे Khesari Lal Yadav, नया भोजपुरी गीत 'तोहके दिलवा में ऐसा' हुआ सुपरहिट
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Photo Credits: Youtube)

Khesari Lal Yadav-Kajal Raghwani New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहे हैं. उनका नया म्यूजिक एल्बम 'दुल्हन वही जो पीया मन भाए' (Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye) के गाने एक के बाद एक फैंस के बीच सुपरहिट साबित होते दिखाई दे रहे हैं. इस एल्बम के दो गानों को हाल ही में रिलीज किया गया था जिसे 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं और अब इसका तीसरा गाना 'तोहके दिलवा में ऐसे' (Tohke Dilwa Mein Aise) भी काफी ज्यादा लोकप्रिय होता दिखाई दे रहा है.

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी इस बार विदेशी लोकेशन पर अपनी रोमांचक और लुभावनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं. खेसारी यहां विदेश के खूबसूरत लोकेशन पर काजल को रिझाने के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं. गाने काजल और खेसारी के बीच रोमांटिक और कैंडिड पलों को खूबसूरती से शूट किया गया है.

देखें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का ये गाना: 

इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन यूट्यूब पर इसे अब तक 6 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं. यूट्यूब पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और कलाकरों के फैन क्लब्स भी इसे शेयर कर रहे हैं.

इस गाने को यूट्यूब पर फिल्मची मूवीज ने इंटरनेट पर रिलीज किया है. खेसारी और काजल यकीनन अपनी कमाल की बॉन्डिंग के साथ दर्शकों के बीच एक बार फिर बवाल मचाते नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).