Bhojpuri Song Promo Video: खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गीत 'तोहके दिलवा में ऐसे' का प्रोमो वीडियो हुआ सुपरहिट, 4.5 लाख के पार हुआ व्यूज

भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव का नया गीत 'तोहके दिलवा में ऐसे' ने इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रखा है. सोशल मीडिया से लेकर हर जगह खेसारी लाल यादव की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग और ऐसे में लोगों को उनके नए गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है.

खेसारी लाल यादव का नया गाना (Photo Credits: Youtube)

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Video: भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव का नया गीत 'तोहके दिलवा में ऐसे' ने इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रखा है. सोशल मीडिया से लेकर हर जगह खेसारी लाल यादव की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग और ऐसे में लोगों को उनके नए गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है. हाल ही में खेसारी लाल यादव की म्यूजिक एल्बम 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' का नया गाना 'तोहके दिलवा में ऐसे' (Tohke Dilwa Mein Aise) रिलीज किया गया जिसे इंटरनेट पर काफी शानदार रिस्पोंस मिलता दिखाई दे रहा है.

गाने में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. गाने को फिल्मची मूवीज (Filamchi Movies) ने इंटरनेट पर रिलीज किया है. यूट्यूब पर इस गाने को 7 घंटे के भीतर साढ़े चार लाख से भी ज्यादा भी व्यूज मिले हैं.

देखें खेसारी लाल यादव का ये नया गाना: 

इस गाने का संगीत रंजीत मिश्रा ने दिया है और इसे अभय सिन्हा प्रशांत जम्मू वाला और समीर आफताब ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. गाने में खेसारी लाल यादव विदेशी लोकेशन पर काजल राघवानी के साथ अपने सुनहरे पलों को बिताते हुए नजर आ रहे. बेशक फैंस को उनका यह गाना काफी पसंद आ रहा है.

Share Now

\