Khesari Lal Yadav और Akshara ने नए गाने से इंटरनेट पर लाई सुनामी, देखें Hot Music Video
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का नया गीत 'सुनामी' इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शकों से काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
Khesari Lal Yadav and Akshara Hot Music Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का नया गीत 'सुनामी' इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शकों से काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस गाने में खेसारी और अक्षरा अपने बेहद हॉट और सेक्सी स्टाइल में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके इस म्यूजिक वीडियो को फैंस से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और ये लोगों का अटेंशन भी पा रहा है.
इस गाने में खेसारी ने अक्षरा संग न सिर्फ परफॉर्म किया है बल्कि उनके साथ इस गाने को अपनी आईज भी दी है. इंटरनेट पर रिलीज होने के चंद दिनों में इसे लाखों लाइक्स और कमेंट्स प्राप्त हुए हैं और ये देशकों के बीच छा गया है. देखें इनका नया भोजपुरी गीत:
आपको बता दें कि अक्षरा और खेसारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सेलिब्रिटीज में से एक हैं जिनकी फिल्मों और गानों को हिट होते वक्त नहीं लगता और ये इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं. उनका ये लेटेस्ट गीत भी कुछ इसी तरह से दर्शकों के बीच छाया हुआ है और उनका काफी प्यार इन्हें मिल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2022 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

