Kaun Banega Crorepati 12: कोविड-19 से इस तरह खुद को सुरक्षित रख रहे हैं अमिताभ बच्चन, केबीसी 12 के सेट से सामने आई ये तस्वीर
बॉलीवुड के मनाहायक अमिताभ बच्चन ने अपने पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12' पर काम शुरू कर दिया है. इसके लिए बिग बी अब शो के सेट पर भी पहुंच रहे हैं जहां इसकी शूटिंग का काम भी जारी है.
Kaun Banega Crorepati 12: बॉलीवुड के मनाहायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12' पर काम शुरू कर दिया है. इसके लिए बिग बी (Big B) अब शो के सेट पर भी पहुंच रहे हैं जहां इसकी शूटिंग का काम भी जारी है. आज बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके बताया कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के इस संकट के दौर में वो किस तरह से अपने वर्क कमिटमेंट्स को निभा रहे हैं.
अमिताभ बच्चन द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में देखा गया कि वो फेस शील्ड पहने हुए नजर आ रहे हैं. नीले रंग का कोट पहने बिग बी केबीसी (KBC) के सेट पर इस अपनी सुरक्षा का भी खास ख्याल रख रहे हैं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए बिग बी ने लिखा, "सुरक्षित रहें और सुरक्षा में रहें."
गौरतलब है कि हाल ही में बिग बी कोरोना से रिकवर होकर घर लौटे हैं और इसके कुछ ही समय बाद उन्होंने अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करना शुरू कर दिया. बात करें फिल्मों की तो बिग बी जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2020 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

