आलिया और रणबीर की बढ़ती नजदीकियों से नाराज नहीं हैं कैटरीना, फिल्म 'राजी' को लेकर कही यह बात
आलिया की फिल्म 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. तीसरे हफ्ते में ही इस फिल्म ने 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म की कामयाबी से आलिया की करीबी दोस्त कैटरीना कैफ भी काफी खुश हैं
आलिया की फिल्म 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही हैं. तीसरे हफ्ते में ही इस फिल्म ने 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म की कामयाबी से आलिया की करीबी दोस्त कैटरीना कैफ भी काफी खुश हैं. बीच में ऐसी खबरें आ रही थी कि इन दोनों की दोस्ती में दरार पैदा हो चुकी है. इसकी वजह आलिया और रणबीर की बढ़ती नजदीकियों को बताया जा रहा था. आपको बता दें कि आलिया से पहले रणबीर कैटरीना कैफ को डेट कर रहे थे पर साल 2016 में इन दोनों का ब्रेक-अप हो गया था. जब आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा तो यह अनुमान लगाया जा रहा था कि इस वजह से कैटरीना और आलिया की मित्रता पर जरुर असर पड़ेगा पर हाल ही में कैटरीना ने आलिया को उनकी फिल्म 'राजी' के लिए बधाइयां देकर इस बात को गलत साबित कर दिया.
कैटरीना कैफ ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी डाली जिसमें उन्होंने लिखा, "बधाई हो आलिया, आप यह डिजर्व करती हैं." इस बात से यह तो साफ जाहिर हो गया कि अभी भी कैटरीना और आलिया काफी अच्छे दोस्त हैं.
कैटरीना और आलिया की दोस्ती काफी पुरानी है. उन्हें कई दफा साथ में स्पॉट भी किया गया है. ये दोनों कई बार साथ में वर्कआउट करते हुए भी नजर आते हैं.
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और माधुरी दीक्षित जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग पूरी कर ली है. 'गली बॉय' में आलिया के साथ रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. कैटरीना की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'जीरो' में दिखाई देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2018 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

