बॉलीवुड

शर्मनाक! कैटरीना कैफ के साथ बीच सड़क हुई बदसलूकी, Video वायरल

इस वीडियो में कटरीना यह कहती हुई सुनाई दे रही हैं, मैं आपके साथ फोटो नहीं खिंचाना चाहती. जब वे अपनी कार की ओर जा रही होती हैं तो कुछ फैन्स उनकी इस जल्दबाजी से नाराज हो जाते हैं

शर्मनाक! कैटरीना कैफ के साथ बीच सड़क हुई बदसलूकी, Video वायरल
कैटरीना कैफ (Photo Credit-YouTube)

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ फैंस की बदसलूकी की शिकार हुई है. जानकारी के अनुसार कनाडा में शो के बाद लौट रही कैटरीना को फैंस की नाराजगी झेलने पड़ी। कैटरीना कनाडा के वैंकूवर में थीं, तब उनके साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया. कुछ फैन्स उनके साथ फोटो खिंचाने की जिद करने लगे, लेकिन अभिनेत्री इसके लिए राजी नहीं हुई तो उन्होंने उनके साथ बदतमीजी की. जिसके बाद कैटरीना की इनके साथ बहस हो गयी. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे दिख रहा है कि एक्ट्रेस फैंस के रवैये से परेशान हैं.

इस वीडियो में कटरीना यह कहती हुई सुनाई दे रही हैं, मैं आपके साथ फोटो नहीं खिंचाना चाहती. जब वे अपनी कार की ओर जा रही होती हैं तो कुछ फैन्स उनकी इस जल्दबाजी से नाराज हो जाते हैं और उनकी हूटिंग करने लगते हैं. इसके बाद कैटरीना रूककर उन्हें जवाब देती दिखाई दे रही है.

इस दौरान कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि वे यहां सलमान के लिए आए हैं, न कि कटरीना के लिए. ज्ञात हो कि कैटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान के साथ दबंग टूर पर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2018 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).