बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में साथ आएंगे नजर

अभिनेता कार्तिक आर्यन, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) में नजर आएंगे, जो साल 1978 में आई बलदेव राज चोपड़ा (Baldev Raj Chopra) की इसी नाम की फिल्म का रूपांतरण है

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में साथ आएंगे नजर
'पति, पत्नी और वो' (Photo Credit- Instagram)

मुंबई: अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) में नजर आएंगे, जो साल 1978 में आई बलदेव राज चोपड़ा (Baldev Raj Chopra) की इसी नाम की फिल्म का रूपांतरण है. प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज (T-Series) और बीआर स्टूडियोज (BR Studio) ने हाल ही साझा किया कि वे कई फिल्मों पर डील करने के लिए साथ आ रहे हैं.

दोनों की साझेदारी में बनी पहली फिल्म 'पति पत्नी और वो' होगी. फिल्म में कार्तिक पहली बार भूमि और अनन्या के साथ नजर आएंगे. निर्माता भूषण कुमार, जूनो चोपड़ा और अभय चोपड़ा (Abhay Chopra), जिन्होंने 'भूतनाथ रिटर्न्‍स' का निर्माण किया था वे फिर से इस फिल्म के लिए साथ आने को लेकर खुश हैं. फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज करेंगे.

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी और ‘वो’ का रिश्ता अब अपराध नहीं, SC का बड़ा फैसला; जानिए बाकी देशों में क्या है कानून

टी-सीरीज के भूषण कुमार ने एक बयान में कहा, "हमने कुछ सालों पहले जब 'भूतनाथ रिटर्न्‍स' पर काम किया था तो बीआर स्टूडियोज के साथ हमारा बेहतरीन तालमेल हो गया. हम उनके साथ 'पति पत्नी और वो' का निर्माण करने को लेकर बेहद खुश हैं." फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2019 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).