संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर ?- Exclusive
अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है पर हो सकता है कि संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में हमे कार्तिक और जाह्नवी की जोड़ी देखने को मिले.
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में जाह्नवी का लुक भी लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है. अब जाह्नवी कपूर के फैन्स के लिए एक और अच्छी खबर है. हमारे सूत्रों के मुताबिक सोमवार को 'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च के बाद जाह्नवी सीधा संजय लीला भंसाली के जुहू स्थित ऑफिस पहुंची थी और कार्तिक आर्यन को भी उनके ऑफिस में जाते हुए देखा गया था. तकरीबन तीन घंटे तक ये दोनों भंसाली के ऑफिस में ही मौजूद थे. अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है पर हो सकता है कि संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में हमे कार्तिक और जाह्नवी की जोड़ी देखने को मिले.
वैसे अगर ऐसा होता है तो यह दोनों के करियर के लिए बहुत अच्छा होगा. संजय लीला भंसाली की फिल्मों के बारे में हम सब जानते हैं. वह हर बार बड़े पर्दे पर कुछ ऐसा प्रस्तुत करते हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आता है. अब उम्मीद है कि इन उभरते हुए कलाकारों के साथ भी भंसाली कुछ नया प्रस्तुत करेंगे.
कार्तिक आर्यन को हाल ही में फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में देखा गया था. इस फिल्म के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है. बॉक्स ऑफिस पर उनकी इस फिल्म ने 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी. 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में नुसरत भरूचा और सनी सिंह भी अहम भूमिका में थे. लव रंजन ने इस फिल्म का निर्देशन किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2018 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

