बॉलीवुड

Kartik Aaryan ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोगों को किया सतर्क, कहा- जरूर पहनें मास्क

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपने नए पोस्ट में कोरोनावायरस महामारी के दौरान मास्क पहनने की अहमियत के बारे में लोगों को फिर से याद दिलाया. कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मोनोक्रॉम तस्वीर साझा की है, जिसमें वह ब्लैक डेनिम की आउटफिट में नजर आ रहे हैं.

Kartik Aaryan ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोगों को किया सतर्क, कहा- जरूर पहनें मास्क
कार्तिक आर्यन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने सोशल मीडिया पर अपने नए पोस्ट में कोरोनावायरस महामारी के दौरान मास्क पहनने की अहमियत के बारे में लोगों को फिर से याद दिलाया. कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मोनोक्रॉम तस्वीर साझा की है, जिसमें वह ब्लैक डेनिम की आउटफिट में नजर आ रहे हैं. तस्वीर में वह मास्क पहने नजर आ रहे हैं.

अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है, "माना काम करना जरूरी है, पर मास्क बना ही इसलिए है. पहन लो यार. ले लो प्रिकॉशन. हैशटैगकोरोनास्टॉपकरोना." कार्तिक का यह अंदाज उनके चाहनेवालों को बेहद पसंद आ रहा हैं. इस पोस्ट को 7 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. वहीं उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Kartik Aaryan Photos: जिम से निकले कार्तिक आर्यन को बाइक पर बिठाकर घर ले गए उनके बॉडीगार्ड, नए लुक में सामने आई ये फोटोज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में कार्तिक एक थ्रिलर धमाका में नजर आएंगे, जिसके निर्देशक राम माधवनी हैं. फिल्म में कार्तिक एक पत्रकार के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो मुंबई में एक आतंकी हमले के लाइव प्रसारण को कवर करता है. इसके अलावा, वह 'दोस्ताना 2' और 'भूलभुलैया' में भी काम करते नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2020 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).