Kartik Aaryan को यूरोप में देखकर हैरान हुआ भारतीय फैन, एक्टर ने पूछा- आधार कार्ड दूं? देखें मजेदार Video
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और कमाऊ एक्टर बने हुए हैं.
Kartik Aaryan Video from Europe Viral: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और कमाऊ एक्टर बने हुए हैं. उनकी पिछली फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने 180 करोड़ से भी अधिक का बिजनस करके सभी को चौंका दिया. एक तरफ जहां उनकी ये फिल्म बेहद हॉट साबित हुई वहीं इसने कार्तिक के करियर ग्राफ को भी काफी हद तक दुरुस्त कर दिया. फिल्म की सफलता के बाद कार्तिक ने भी अपने साथियों का तहे दिल से आभार माना और तोहफे में उन्हें घुमाने यूरोप ले गए.
कार्तिक जो वर्तमान में अपनी टीम के कुछ सदस्यों के साथ यूरोप घूम रहे हैं, हाल ही में वहां अपने मजेदार अंदाज में सड़क पर बैठकर नाश्ता करते नजर आए. इस दौरान वहां मौजूद एक भारतीय फैन उन्हें वहां देखकर हैरान रह गया. उसकी हैरान देखते हुए कार्तिक ने खुद कह दिया, "मैं अपना आधार कार्ड दूं." इसके बाद उस फैन ने अभिनेता के साथ फोटो भी क्लिक कराई.
View this post on Instagram
बता दें कि 'भूल भुलैया 2' की बड़ी सफलता से खुश टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने अभिनेता को एक महंगी लक्जरी कार गिफ्ट की है. फिल्म में अभिनेता का काम सभी को पसंद आया और उसने दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन किया, इस फिल्म में वो तब्बू, कियारा आडवाणी, संजय मिश्रा और राजपाल यादव के साथ नजर आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2022 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

