बॉलीवुड

इस फिल्म में कृति सेनन के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद कार्तिक आर्यन को जल्द ही कृति सेनन के साथ दिनेश विजन की फिल्म में रोमांस करते हुए देखा जाएगा

इस फिल्म में कृति सेनन के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे कार्तिक आर्यन
कृति सेनन और कार्तिक आर्यन (Photo Credits : Instagram)

फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद कार्तिक आर्यन को जल्द ही कृति सेनन के साथ दिनेश विजन की फिल्म में रोमांस करते हुए देखा जाएगा. खबरों की माने तो इस फिल्म का नाम होगा 'लुका छिपी'. पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में कार्तिक के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी पर अब कृति के नाम पर मोहर लगा दी गई है. यह फिल्म एक लव स्टोरी होगी जिसे मथुरा, ग्वालियर और आगरा जैसे शहरों में फिल्माया जाएगा.साथ ही कार्तिक आर्यन इस फिल्म में एक न्यूज़ रिपोर्टर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे.

सोमवार को फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया गया. ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया .

कार्तिक को इसी साल फरवरी में रिलीज हुई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में देखा गया था. इस फिल्म में उनके साथ नुसरत भरुचा और सनी सिंह भी अहम भूमिका में थे. लव रंजन ने इस फिल्म का निर्देशन किया था. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया था. अगर कृति सेनन की बात करें तो वह पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बरेली की बर्फी' में नजर आई थी. इस फिल्म में उनके साथ राज कुमार राव और आयुष्मान खुराना भी अहम भूमिका में थे.अश्विनी अय्यर तिवारी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2018 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).