बॉलीवुड

क्या Kartik Aaryan ने कैटरीना कैफ की कास्टिंग से नाराज होकर छोड़ दी शाहरुख खान के बैनर वाली फिल्म?

कार्तिक आर्यन को फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर काफी दिक्कत थी. जिसकी शिकायत उन्होंने अजय बहल से थी. दोनों के बीच 15 दिन से सहमति नहीं बन पा रही थी.

क्या Kartik Aaryan ने कैटरीना कैफ की कास्टिंग से नाराज होकर छोड़ दी शाहरुख खान के बैनर वाली फिल्म?
कार्तिक आर्यन (Photo Credits: Instagram)

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और करण जौहर (Karan Johar) के बीच चल रहे झगड़े की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब कार्तिक के एक और बड़े बैनर के साथ मनमुटाव की बात सामने आ रही है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने क्रिएटिव इशू के चलते शाहरुख खान के बैनर में बनने जा रही फिल्म छोड़ दी है. दरअसल रेड चिलीज एक रोमांटिक फिल्म बनाने जा रहा है जिसके लिए कार्तिक आर्यन और कैटरीना कैफ को कास्ट किया जा गया था. इस फिल्म को अजय बहल डायरेक्ट करने जा रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन को फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर काफी दिक्कत थी. जिसकी शिकायत उन्होंने अजय बहल से थी. दोनों के बीच 15 दिन से सहमति नहीं बन पा रही थी. तो वहीं कार्तिक अपने अपोसिट कैटरीना कैफ को कास्ट किए जाने से भी खुश नहीं थे. कार्तिक के मुताबिक कैटरीना उनसे उम्र में बड़ी दिखाई देंगी.

हालांकि प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म को लेकर कोई ऐलान नहीं किया था. लेकिन ये फिल्म अगले साल फ्लोर पर जानी थी. लेकिन अब इनके बीच बात नहीं जमती दिखाई दे रही है.

आपको बता दे कि इससे पहले कार्तिक आर्यन ने दोस्ताना 2 को छोड़ दिया था. उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी शूटिंग भी की थी. लेकिन फिर क्रिएटिव मतभेद के चलते फिल्म को ना करने का फैसला कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).