Kareena Kapoor Khan ने बेटे जहांगीर के 6 महीने होने पर शेयर की फोटो, प्यार लुटाती आई नजर
इस फोटो में करीना ब्लैक एंड पिंक स्विमिंग ड्रेस में दिखाई दे रही हैं वहीं नन्हे जेह को गोद में लेकर उन्हें चूमती दिखाई दे रही रही. इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा कि आपके लिए हमेशा प्यार, खुशी और साहस. 6 महीने मुबारक मेरी जान.
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने पति सैफ और बच्चों के साथ हॉलिडे मनाने के लिए मालदीव पहुंची हैं. ऐसे में करीना कपूर ने वहां से अब तक कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं. लेकिन अब करीना ने जो फोटो शेयर की है वो बेहद ही खास है. दरअसल आज करीना के छोटे बेटे जेह पूरे 6 महीने के हो चुके हैं. ऐसे में करीना कपूर ने एक बेहद ही खास फोटो शेयर की है. जिसमें वो छोटे बेटे पर प्यार लुटाती दिखाई दे रही हैं.
इस फोटो में करीना ब्लैक एंड पिंक स्विमिंग ड्रेस में दिखाई दे रही हैं वहीं नन्हे जेह को गोद में लेकर उन्हें चूमती दिखाई दे रही रही. इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा कि आपके लिए हमेशा प्यार, खुशी और साहस. 6 महीने मुबारक मेरी जान. करीना के पोस्ट को 3 लाख के करीब लोग लाइक कर चुके हैं.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने दूसरे बेटे जेह को एक लंबे समय तक मीडिया की नजरों से दूर रखा. तो वहीं बेटे के नाम को भी सभी से छिपाकर रखा. लेकिन जब करीना ने अपनी किताब लॉन्च की तो उन्होंने उसपर से बेटे के नाम का खुलासा किया. तो वहीं मालदीव आने से पहले मीडिया ने जेह की पहली झलक को कैमरे में कैद किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2021 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

