बॉलीवुड

Kareena Kapoor जल्द देने वाली हैं दूसरे बच्चे को जन्म, Saif Ali Khan की बहन Saba Ali Khan ने शुरू किया काउंटडाउन

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी और ऐसे में उनके पति सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने उलटी गिनती भी शुरू कर दी है. करीना और सैफ के बच्चे का पूरे परिवार को बेसब्री से इंतजार है और ऐसे में उनके घरवाले इस लम्हे को लेकर सारी तैयारियां भी पूरी कर चुके हैं.

Kareena Kapoor जल्द देने वाली हैं दूसरे बच्चे को जन्म, Saif Ali Khan की बहन Saba Ali Khan ने शुरू किया काउंटडाउन
करीना कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी और ऐसे में उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहन सबा अली खान (Saba Ali Khan) ने उलटी गिनती भी शुरू कर दी है. करीना और सैफ के बच्चे का पूरे परिवार को बेसब्री से इंतजार है और ऐसे में उनके घरवाले इस लम्हे को लेकर सारी तैयारियां भी पूरी कर चुके हैं. सबा ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैफ और बेबो की सराहना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था. सबा ने पॉपुलर क्वैड फादर मीम शेयर किया और लिखा 3…2…1.

करीना किसी भी अपने बच्चे को जन्म दे सकती है. सैफ को यहां क्वैड फादर इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि करीना के दूसरे बच्चे के जन्म के साथ ही सैफ 4 बच्चों एक पिता बन जाएंगे (सारा अली खान, इब्राहीम अली खान, तैमूर अली खान). क्वैड फादर के इस मीम की शुरुआत सैफ की बहन सोहा अली खान ने शुरू की थी जब उन्होंने करीना की प्रेगनेंसी की खबर शेयर की थी.

ये भी पढ़ें: Kareena Kapoor और Saif Ali Khan ने लिया बड़ा फैसला, दूसरे बच्चे के साथ नहीं दोहराएंगे ये गलती!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

हाल ही में करीना के पिता रणधीर कपूर ने खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी प्रेगनेंसी की ड्यू डेट 15 फरवरी की है. रणधीर ने कहा था कि परिवार को भी करीना के दूसरे बच्चे का इंतजार है. ऐसे में अब करीना को लेकर किसी भी समय गुड न्यूज मिल सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).