बॉलीवुड

Father's Day 2020: फादर्स डे के मौके पर करीना ने बेटे टिम और सैफ अली खान की क्यूट फोटो की शेयर

आज दुनियाभर में फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा हैं. बॉलीवुड स्टार्स भी अपने अपने अंदाज में फादर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सैफ अली खान और टिम के साथ फोटो शेयर की. यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Father's Day 2020: फादर्स डे के मौके पर करीना ने बेटे टिम और सैफ अली खान की क्यूट फोटो की शेयर
सैफ अली खान, तैमूर अली खान और करीना कपूर खान (Photo Credits: Instagram)

आज दुनियाभर में फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा हैं. अपने पापा के लिए उनके बच्चे आज का दिन समर्पित करते हैं. इस दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए हर कोई अपने तरीके सेलिब्रेट कर रहा  हैं. ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी अपने अपने अंदाज में फादर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और टिम (Taimur) के साथ फोटो शेयर की और अपने फैंस को फादर्स डे की शुभकामनाए दी. ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

करीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की हैं जिसमें आप देख सकते है, सैफ कुर्सी पर बैठे हुए लाडले बेटे तैमूर की तरफ देख रहे हैं. वहीं तैमूर भी अपनी पापा के तरफ क्यूट फेस बनाकर कुछ खाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस प्यारीसी फोटो को शेयर करते हुए करीना ने सभी फैंस को फादर्स डे विश करते हुए कैप्शन में लिखा, "पापा हमेशा आपके पीछे हैं टिम. हैप्पी फादर्स डे." यह भी पढ़े: करीना कपूर दिनभर में करती हैं 100 पाउट्स, इंस्टाग्राम पर शेयर की नो मेकअप लुक, देखें तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

He'll always have your back Tim... ❤️🤗 #HappyFathersDay

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

करीना के इस पोस्ट को चंद मिनिटों में ही 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं तो वहीं उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर इस फोटो पर प्यार बरसा रहे हैं. वर्कफ्रंट कि बात करें तो करीना जल्द ही आमिर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान की बीवी के किरदार में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).