फिल्म 'गुड न्यूज' दर्शकों को पसंद आएगी : करीना कपूर खान
अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने आगामी फिल्म 'गुड न्यूज' (Good News) को लेकर कहा कि यह दर्शकों के लिए मजेदार साबित होगी...
मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने आगामी फिल्म 'गुड न्यूज' (Good News) को लेकर कहा कि यह दर्शकों के लिए मजेदार साबित होगी. इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में वह अक्षय कुमार (Akshay Kumar), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ नजर आएंगी.
करीना कपूर मुंबई में शुक्रवार को यूनिसेफ (The United Nations Children's Fund) के सेलिब्रिटी एडवोकेट के तौर पर रेडियो4चाइल्ड अवार्ड 2019 के तीसरे संस्करण में शामिल हुई थी. इस दौरान अभिनेत्री मीडिया से मुखातिब हुई.
यह भी पढ़ें: कियारा और दिलजीत ने शुरू की फिल्म ‘गुड न्यूज’ की शूटिंग
अभिनेत्री ने कहा, "फिल्म 'गुड न्यूज' दिसंबर में रिलीज होगी. मेरे ख्याल से यह काफी अच्छी फिल्म साबित होगी. फिल्म की कास्टिंग भी काफी उत्साहित करने वाली है, क्योंकि इसमें मेरे अलावा, दिलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी भी हैं. फिल्म में चार अच्छे कलाकार हैं, तो दर्शकों को फिल्म मजेदार लगेगी. " 'गुड न्यूज' का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं, जबकि धर्मा प्रोडक्शन इसे प्रोड्यूस कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2019 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

