बॉलीवुड

Kareena Kapoor Khan के दूसरे बेटे की पहली झलक आई सामने, परिवार के साथ पहुंची घर (Photos)

बेटे के जन्म के 2 दिन बाद करीना अब अपने घर लौट आई हैं. ब्रीच कैंडी अस्पताल से घर आते हुए सैफ, तैमूर और करीना की कई तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में इनकी खुशी देखते ही बन रही है.

Kareena Kapoor Khan के दूसरे बेटे की पहली झलक आई सामने, परिवार के साथ पहुंची घर (Photos)
करीना कपूर दूसरे बेटे को लेकर घर पहुंची (Image Credit: Yogen Shah)

21 फरवरी को जैसे ही ये खबर आई बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. उसके बाद खबरों का बाजार गर्म हो गया. सोशल मीडिया पर तमाम फैंस और दोस्त खान और कपूर परिवार को बधाई देने में जुट गया. जिसके बाद मुंबई (Mumbai) के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कपूर और खान परिवार का जमावड़ा देखा गया. तो वहीं करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने मीडिया से बात करते बताया कि मां और बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं. बेटे के जन्म के 2 दिन बाद करीना अब अपने घर लौट आई हैं. ब्रीच कैंडी अस्पताल से घर आते हुए सैफ, तैमूर और करीना की कई तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में इनकी खुशी देखते ही बन रही है.

इस दौरान जहां सैफ ब्लू शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए वहीं नन्हे तैमूर वाईट कलर की टीशर्ट में दिखाई दिए. वहीं कार के पीछे नन्हे खान की झलक भी नजर आ रही है. उनका ग्रे हेयर तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है. यह भी पढ़े: Kareena Kapoor Khan बनी मां तो बहन करिश्मा कपूर ने शेयर की बचपन की फोटो, मासी बनने पर जाहिर की खुशी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

करीना कपूर के दोबारा मां बनने पर तमाम लोग उन्हें बधाई देने में जुटे हुए हैं. करीना की सगी बहन करिश्मा कपूर ने भी मासी बनने की ख़ुशी जाहिर की है. करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक खास फोटो शेयर करने के साथ करीना को विश किया है.

जबकि रणधीर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि करीना और बच्चा दोनों की बेहतर है, मैंने अभी तक नाती को नहीं देखा है. लेकिन मैंने उससे बात की. करीना ने कहा कि वो बिलकुल ठीक है और बच्चा भी हेल्थी है, मैं आज बहुत खुश हूं. मानो चांद पर हूं. मैंने एक बार फिर नाना बन गया हूं. मैं नन्हे नाती को देखने के लिए बेकरार हूं. मैं उसके लिए प्रार्थना कर रहा हूं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2021 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).