अस्पताल से घर पहुंचते ही Kareena Kapoor Khan ने सोशल मीडिया पर किया ये खास पोस्ट, खुश हो जाएंगे सैफ अली खान
करीना ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करने के साथ लिखा कि हंसने के साथ चिलाने के लिए तैयार हो जाइए. इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नाडिज, यामी गौतम, जावेद जाफरी भी नजर आने जा रहे हैं.
हाल ही में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) दूसरी बार पैरेंट्स बने है. 21 फरवरी को करीना ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. जिसके बाद आज करीना परिवार के साथ अस्पताल से घर लौट आई हैं. घर पहुंचते हैं करीना ने अपने सोशल मीडिया एक खास पोस्ट किया है. दरअसल करीना ने इंस्टाग्राम पर सैफ अली खान की फिल्म भूत पुलिस (Bhoot Police) की रिलीज डेट शेयर की है. करीना ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करने के साथ लिखा कि हंसने के साथ चिलाने के लिए तैयार हो जाइए. इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नाडिज, यामी गौतम, जावेद जाफरी भी नजर आने जा रहे हैं.
आपको बता दे कि इस फिल्म की शूटिंग डलहौजी से लेकर जैसलमेर तक कई हुई है. फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा ने भी इन्हें ज्वाइन किया था. जिसके बाद अब करीना ने सभी को इसकी रिलीज डेट बताई है.
View this post on Instagram
सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इसकी कहानी बहुत इंटरेस्टिंग हो सकती है क्योंकि इसमें सैफ अली खान, अर्जुन कपूर की जोड़ी भूतों को पकड़ती हुई दिखाई देगी. इस फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी कर रहे हैं जबकि इसे रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं. पवन ने इससे पहले 'रागिनी एमएमएस', 'फोबिया' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2021 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

