करीना कपूर खान बेटे तैमूर के साथ मास्क पहनकर हुई स्पॉट, लंबे समय बाद दिखे साथ-साथ
करीना कपूर खान जहां एनिमल प्रिंटेड ड्रेस में अपना दम दिखाती दिखाई दी वहीं उनके बेटे तैमूर का लुक भी कमाल का था. तैमूर ब्लू टीशर्ट और ब्लू डेनिम संग प्रिंटेड मास्क पहने दिखाई दिए.
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) ने सभी को घरों पर रहने के लिए मजबूर कर रखा था. ऐसे बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी अपने पति और बेटे के साथ घर में समय बिता रही थी. लेकिन अब धीरे धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही है. ऐसे में पैपराजी की पसंद करीना अपने बेटे तैमूर (Taimur) के साथ एक लंबे समय के बाद स्पॉट हुई. दरअसल करीना कपूर के साहबजादे तैमूर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं, यही वजह है कि पैपराजी भी तैमूर हर एक झलक के लिए इंतजार में घंटों बैठा रहता है. ऐसे में आज लंबे समय के बाद मां बेटे की ये जोड़ी मास्क पहने हुए दिखाई दिए.
करीना कपूर खान जहां एनिमल प्रिंटेड ड्रेस में अपना दम दिखाती दिखाई दी वहीं उनके बेटे तैमूर का लुक भी कमाल का था. तैमूर ब्लू टीशर्ट और ब्लू डेनिम संग प्रिंटेड मास्क पहने दिखाई दिए. जिसमें वो बेहद ही क्यूट ला रहे थे. आप भी देखिए करीना कपूर और तैमूर का ये मस्त मस्त अंदाज.

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आखिर बार फिल्म गुड न्यूज़ में दिखाई दी थी. इस फिल्म अक्षय कुमार संग उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया. जबकि वहीं आने वाले समय में वो करण जौहर की फिल्म तख़्त में नजर आएंगी. करण जौहर की ये फिल्म एक मल्टीस्टार फिल्म होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

