बॉलीवुड

दूसरे बच्चे के जन्म के बाद Kareena Kapoor और Saif Ali Khan साथ साथ आए नजर, दोस्तों के साथ कैमरे के सामने दिया पोज

इस फोटो को शेयर करने के साथ करिश्मा ने लिखा लवली इवनिंग. फोटोज में सभी की ख़ुशी देखते बन रही थी. दरअसल करीना के दूसरे बेटे के जन्म के बाद ये पहली तस्वीर है जब सैफ और करीना साथ साथ दिखाई दे रहे हैं.

दूसरे बच्चे के जन्म के बाद Kareena Kapoor और Saif Ali Khan साथ साथ आए नजर, दोस्तों के साथ कैमरे के सामने दिया पोज
करीना कपूर अपने दोस्तों के साथ (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हाल ही में दूसरे बच्चे की मां बनी है. जिसके बाद से करीना के दोस्त और फैंस सातवें आसमान पर हैं. सोशल मीडिया पर करीना के लिए ये सभी अपना प्यार बरसाते हुए दिखाई देते रहते हैं. जबकि आए दिन करीना के घर उनके दोस्तों क आना जाना लगा हुआ है. ऐसे में अब करीना और सैफ एक बार फिर अपने गैंग के साथ नजर आए आए हैं. दरअसल करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की हैं. जिसमें मलाइका अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा, अमृता अरोड़ा संग करिश्मा, करीना और सैफ कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं.

इस फोटो को शेयर करने के साथ करिश्मा ने लिखा लवली इवनिंग. फोटोज में सभी की ख़ुशी देखते बन रही थी. दरअसल करीना के दूसरे बेटे के जन्म के बाद ये पहली तस्वीर है जब सैफ और करीना साथ साथ दिखाई दे रहे हैं.

करीना कपूर ने 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया. जिसके बाद सैफ और करीना ने स्टेटमेंट जारी कर सभी को उनकी हेल्थ के बारे में बताया था. जबकि वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जहां आदिपुरुष और भूत पुलिस में में नजर आयेंगे वहीं करीना कपूर खान लाल सिंह चड्ढा और तख़्त में दिखाई देंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).