रणवीर सिंह के गाने 'आंख मारे' पर यश और रूही ने नचाया पापा करण जौहर को
करण ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें आप देख सकते है कि यश और रूही रणवीर सिंह का सुपरहिट गाना 'आंख मारे' पर डांस कर रहे है. इस वीडियो में यश और रूही के साथ करण की मां हिरो जौहर भी खुर्ची पर बैठे हुए डांस कर रहीं हैं. यश अपनी डैडा की टीशर्ट को खीच रहा है और उन्हें भी डांस करने के लिए प्रेरित कर रहा है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देशभर में लॉकडाउन चल रहा है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन को 17 मई तक बढाया गया है. फिल्म, टीवी सीरियल्स और वेब सीरिज की शूटिंग बंद होने के कारण बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर पर ही मौजूद है और अपनी फैमिली के साथ समय बीता रहे है. इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गए है. करण आए दिन अपने बच्चों के साथ का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे है. करण ने इसे एक बढ़िया या नाम भी दिया है "लॉकडाउन विथ जौहर्स." (Lockdown With Johar's) करण के इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे है.
करण ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें आप देख सकते है कि यश (Yash) और रूही (Roohi) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के सुपरहिट गाने 'आंख मारे' (Aankh Marey) पर डांस कर रहे है. इस वीडियो में यश और रूही के साथ करण की मां हिरो जौहर भी कुर्सी पर बैठे हुए डांस कर रहीं हैं. यश अपनी डैडा की टीशर्ट को खीच रहा है और उन्हें भी डांस करने के लिए प्रेरित कर रहा है. इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा," हमने सुबह की शुरुआत डांस से की थी. देखो मुझे डांस फ्लोर पर घसीटते हुए ले जाया गया." यह भी पढ़े: करण जौहर ने सफेद बालों में फोटो शेयर करके कहा- पिता का रोल दे दो, एकता कपूर ने दिया ऐसा ऑफर
करण का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. वहीं भूमि पेडनेकर ने इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए लिखा,"उनसे बहुत प्यार करती और आप लोगों की मस्ती को एन्जॉय करती हूं" भूमि के अलावा कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स ने इस वीडियो पर प्यारे कमेंट किए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

