बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण जौहर को फैंस ने ट्विटर पर लताड़ा, प्रोड्यूसर ने उठाया ये बड़ा कदम

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 में अपने बांद्रा स्तिथ घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत ने डिप्रेशन के चलते इतना बडा कदम उठाया. एक्टर के निधन के बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से करण जौहर, सलमान खान और स्टार किड्स पर निशाना साधा. ऐसे में करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट से स्टार किड्स को अनफॉलो कर दिया.

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण जौहर को फैंस ने ट्विटर पर लताड़ा, प्रोड्यूसर ने उठाया ये बड़ा कदम
करण जौहर (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 14 जून 2020 में अपने बांद्रा स्तिथ घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत ने डिप्रेशन के चलते इतना बडा कदम उठाया. एक्टर के निधन के बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से करण जौहर, सलमान खान (Salman Khan) और स्टार किड्स पर निशाना साधा. उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया. ऐसे में करण जौहर (Karan Johar) ने अपने ट्विटर अकाउंट से स्टार किड्स को अनफॉलो कर दिया.

सुशांत सिंह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन का शिकार हुए थे. सुशांत के खौफनाक निधन के बाद लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा हैं. एक्टर के सुसाइड के बाद लोगों में नेपोटिज्म को लेकर फिर एक बार सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाना शुरू कर दिया हैं. इस मुहिंम में बॉलीवुड के दिग्गज स्टार को बॉयकॉट करना शुरू कर दिया हैं. करण ने इस मामले पर फिलहाल चुपी साधी हुई हैं. उन्होने अपने ट्विटर अकाउंट से स्टार किड्स और बाकी स्टार को अनफॉलो कर दिया हैं. हालांकि करण इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी भी उन्हें फॉलो कर रहे हैं.

करण जौहर (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने भी एक वीडियो शेयर कर फिल्म इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने यहां तक बताया कि, सुशांत ने सुसाइड नहीं बल्कि उनका मर्डर किया गया हैं. साथ ही रवीना टंडन, अभिनव कश्यप जैसे सितारों ने भी बॉलीवुड के गैर बर्ताव पर चुप्पी तोड़ी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).