Kangana Ranaut ने करण जौहर को बताया मूवी माफिया, पीएम मोदी को किया टैग
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कंगना बॉलीवुड में नेपोटिज्म, इनसाइडर और आउटसाइडर जैसे मुद्दे उठाती रही है. इस कड़ी में कंगना कई बार करण जौहर पर आरोप लगा चुकी हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. वो कोई भी बात बिना किसी झिझक के साफ साफ़ कहती हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) पर मूवी माफिया होने का आरोप लगाया है. दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कंगना बॉलीवुड में नेपोटिज्म, इनसाइडर और आउटसाइडर जैसे मुद्दे उठाती रही है. इस कड़ी में कंगना कई बार करण जौहर पर आरोप लगा चुकी हैं. लेकिन अब कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए करण जौहर को मूवी माफिया बताया है.
कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘करण जौहर मूवी माफिया के मुख्य दोषी हैं वो कई लोगों की जिंदगी तबाह करने के बाद वह बिंदास घूम रहे हैं. उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है. ऐसे में क्या हम सभी के लिए कोई उम्मीद है? एक बार जब सब सुलझा लेने के बाद वो और उनकी लकड़बग्घा की गैंग मेरे तरफ आएगी."
Karan Johar the main culprit of movie mafia! @PMOIndia even after ruining so many lives and careers he is roaming free no action taken against him, is there any hope for us? After all is settled he and his gang of hyenas will come for me #ReportForSSR https://t.co/qvtv0EnkR2
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 1, 2020
कंगना रनौत इन दिनों ट्विटर पर काफी एक्टिव है. वो सुशांत मामले लगातार अपनी राय रखती आ रही हैं. तो वहीं कंगना के बेबाक अंदाज के चलते उनके फॉलोवर्स में काफी इजाफा हुआ हैं. आपको बता दे कि कंगना ने कुछ दिन पहले फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद ड्रग्स पार्टी को लेकर भी खुलासा किया था. जहां उन्होंने दावा किया कि उन्हें कई नाम पता है जिनका ड्रग्स कनेक्शन है. कंगना के बयान के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

