बॉलीवुड

इस वीडियो को देख हिल गए करण जौहर, अपने पोस्ट को बताया असंवेदनशील और मांगी माफी

इस वीडियो में उन तमाम सेलेब्स पर कटाक्ष किया गया है. जो कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में अपनी लक्जरी लाइफ स्टाइल का सोशल मीडिया के जरिये शो ऑफ कर रहे हैं. जबकि आम लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं.

इस वीडियो को देख हिल गए करण जौहर, अपने पोस्ट को बताया असंवेदनशील और मांगी माफी
करण जौहर अपने बच्चो के साथ (Photo Credits: Instagram)

लॉकडाउन (Lockdown) के इस माहौल में करण जौहर (Karan Johar) उन सेलेब्स में से एक हैं, जो अपनी निजी लाइफ के वीडियो लगातार फैन्स के साथ शेयर करते आ रहे हैं. अपने बच्चों यश और रूही के वो लगभग हर रोज नए नए वीडियो शेयर करते रहते हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखने के बाद करण जौहर अंदर से हिल गए हैं. आलम ये है कि करण ने अब ट्विटर पर वो वीडियो शेयर करते हुए माफी मांगी है. करण ने माना कि पिछले दिनों में उनके कई पोस्ट ऐसे रहे हैं जो असंवेदनशील कहे जा सकते हैं.

करण जौहर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि इसने मुझे हिला कर रख दिया है. मुझे पता है कि मेरे कई पोस्ट कई लोगों के लिए असंवेदनशील हैं. मैं उन सभी से माफी मांगता हूं. मैंने ऐसा जानकर नहीं किया गया है. मैंने भावनात्मक दूरदर्शिता नहीं दिखाई है. मैं माफी मांगता हूं.'

क्या है इस वीडियो में

दरअसल इस वीडियो में उन तमाम सेलेब्स पर कटाक्ष किया गया है. जो कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में अपनी लक्जरी लाइफ स्टाइल का सोशल मीडिया के जरिये शो ऑफ कर रहे हैं. जबकि वहीं इस डॉक्टर, नर्स और वर्कर्स जो इस मुसीबत के चलते परेशानी का सामना कर रहे हैं वो इस वीडियो में तमाम सेलेब्स का शुक्रिया कर रहें हैं क्योंकि उनके उन्हें खुश देखकर इन सभी को हिम्मत मिल रही हैं. असल में ये एक कटाक्ष है उन तमाम सितारों पर.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).