Free: Sri Sri Ravishankar के जीवन पर फिल्म बनाएंगे Karan Johar, आध्यात्मिक गुरु के जन्मदिन पर की घोषणा
फिल्म निर्देशक करण जौहर ने आज घोषणा की है कि वो आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के जीवन पर फिल्म बनाएंगे. 64 वर्षीय श्री श्री रविशंकर ने 'आर्ट ऑफ लिविंग' की स्थापना की है जिसके जरिए वो लोगों को जीवन जीने का सही मार्ग दिखाते हैं.
फिल्म निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने आज घोषणा की है कि वो आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravishankar) के जीवन पर फिल्म बनाएंगे. 64 वर्षीय श्री श्री रविशंकर ने 'आर्ट ऑफ लिविंग' (Art of Living) की स्थापना की है जिसके जरिए वो लोगों को जीवन जीने का सही मार्ग दिखाते हैं. अपने आध्यात्मिक और सांसारिक ज्ञान के जरिए वो कई सारे लोगों का मार्गदर्शन करते हैं. उनके प्रेरणात्मक जीवन सफर को अब फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा.
करण जौहर ने आज फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा, "गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की अनकही कहानी आज उनके जन्मदिन के दिन. फिल्म का उद्देश्य सकारात्मकता फैलाना है. इसे मोंटू बस्सी निर्देशित करेंगे और ये 21 भाषाओं में रिलीज होगी. इसे 100 से ज्यादा देशों में ग्लोबल रिलीज किया जाएगा. हैप्पी बर्थडे गुरुदेव."
The Untold Story of Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on his birthday today.
The film aims to spread positivity. It will be Directed by Montoo Bassi and will get adapted in 21 languages. With a global release in more than 100 countries.
Happy birthday Gurudev @srisri pic.twitter.com/ixOGrpYO7Y
— Karan Johar (@karanjohar) May 13, 2021
बता दें कि श्री श्री रविशंकर को उनके कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए प्रतिष्ठित पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चूका है. इसके अलावा उन्हें अन्य कई देशों में उनके सामाजिक और आध्यात्मिक काम के लिए सम्मान प्राप्त है.
श्री श्री रविशंकर पर फिल्म की घोषणा के बाद से ही उनके फैंस काफी खुश हैं और इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा के बाद से ही लोगों ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रया भी दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

