Merry Christmas 2020: क्रिसमस पर अलिया भट्ट, रणबीर कपूर संग एक जुट हुआ कपूर खानदान, क्यूट अंदाज में दिखे तैमूर (See Photos)
बॉलीवुड की मशहूर कपूर फैमिली ने आज क्रिसमस के मौके पर एकजुट होकर इसका जश्न मनाया. आज सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर उनकी मॉम रीमा जैन, तैमूर अली खान, रणबीर कपूर, उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर लंच पार्टी की.
Kapoor Family Christmas Party 2020 Photos: क्रिसमस का ये त्योहार लोगों के दिलों में खुशियां लेकर आया है. इस साल भले ही कोरोना संकट के चलते लोगों को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ा है लेकिन इसके बावजूद त्योहारों की चमक को लोगों ने फीका पड़ने नहीं दिया. आज क्रिसमस के मौके पर खासकर इसाई धर्मावलंबी प्रभु येशु के इस जन्मदिन को मना रहे हैं.
बॉलीवुड की मशहूर कपूर फैमिली ने आज क्रिसमस के मौके पर एकजुट होकर इसका जश्न मनाया. आज सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर उनकी मॉम रीमा जैन, तैमूर अली खान, रणबीर कपूर, उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर लंच पार्टी की.इन तस्वीरों पर डालें एक नजर:





मुंबई के जुहू इलाके स्थित एक होटल में ये सभी एक जुट हुए और मिलकर इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया. मीडिया में आई इन तस्वीरों में ये सभी बेहद क्यूट अंदाज में नजर आए.

बात करें रणबीर और आलिया की तो ये दोनों ही बीते काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इनकी शादी को लेकर भी मीडिया में समय-समय पर खबरें पढ़ने को मिली है हालांकि इसपर इनकी ओर से किसी भी तरह का कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2020 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

