बॉलीवुड

दिवंगत अभिनेता-निर्देशक Rajiv Kapoor का नहीं रखा जाएगा चौथा, कोरोना के चलते कपूर खानदान ने लिया बड़ा फैसला

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता और निर्देशक राजीव कपूर का 9 फरवरी, मंगलवार को निधन हो गया. उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें करीब के इनलक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. उधर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया.

दिवंगत अभिनेता-निर्देशक Rajiv Kapoor का नहीं रखा जाएगा चौथा, कोरोना के चलते कपूर खानदान ने लिया बड़ा फैसला
राजीव कपूर (Photo Credits: Instagram)

RIP Rajiv Kapoor: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता और निर्देशक राजीव कपूर का 9 फरवरी, मंगलवार को निधन हो गया. उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें करीब के इनलक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. उधर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया. उनके अंतिम पलों में उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उनके साथ मौजूद रहे और उनके निधन के बाद अस्पताल की कागजी कार्रवाई भी उन्होंने ही पूरी की. अब कपूर खानदान ने आज अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि राजीव कपूर के लिए चौथा नहीं रखा जाएगा.

नीतू सिंह (Neetu Singh) ने आज इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए इस बात की जानकारी सभी को दी और बताया कि कोरोना संकट के चलते राजीव कपूर का चौथा नहीं रखा जाएगा. सुरक्षा कारणों के चलते परिवार ने ये फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें: निधन से एक दिन पहले Rajiv Kapoor ने अपने इस खास दोस्त को किया था फोन, कही थी ये दिल छू लेनी बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

ये भी पढ़ें: RIP Rajeev Kapoor: पंचतत्व में विलीन हुए Rajeev Kapoor, आखिरी विदाई देने पहुंचे ये सितारें (See Pics)

आपको बता दें कि राजीव कपूर के निधन की खबर लगने के बाद उन्हें अंतिम विदाई देने शाहरुख खान, आलिया भट्ट, नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, संजय कपूर, रजा मुराद समेत कई सारे सेलिब्रिटीज पहुंचे. रणबीर कपूर ने अपने चाचा की अर्थी को कंधा दिया तथा परिवार के साथ मिलकर अंतिम क्रिया का काम पूरा किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2021 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).