बॉलीवुड

Kangana Ranaut का धाकड़ अवतार, बोली - वे उसे अग्नी कहते है और मैं मृत्यु की देवी

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म 'धाकड़' में धमाकेदार एक्शन करती नजर आएगी. कंगना ने फिल्म 'धाकड़' का फर्स्ट लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ढासू कैप्शन के साथ शेयर किया.

Kangana Ranaut का धाकड़ अवतार, बोली - वे उसे अग्नी कहते है और मैं मृत्यु की देवी
कंगना रनौत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी आगामी फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) में धमाकेदार एक्शन करती नजर आएगी. कंगना ने फिल्म 'धाकड़' का फर्स्ट लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धांसू कैप्शन के साथ शेयर किया. कंगना ने लुक शेयर किया है जिसमें कंगना का इंटेंस लुक नजर आ रहा है. कंगना का यह दमदार लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर उनके लुक तारीफ कर रहे है.

कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से फिल्म 'धाकड़' के फोटोज शेयर किये है जिसमें कंगना का एक्शन अवतार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस फोटो में कंगना हाथों में बंदूक लिए खडी है और उनके चेहरे पर चोट के निशान भी है. इस फोटो को शेयर कर शानदार कैप्शन के साथ उन्होंने लिखा, "वह उसे अग्नि कहते हैं, बहादुर कहते है. लेकिन मैं कहती हूं कि वह मौत की देवी भैरवी का रूप है." कंगना के इस लुक की तुलना उनके फैंस हॉलीवुड फिल्म 'जी आई जो' (GI Joe's') की एक्ट्रेस सियाना मिलर (Sienna Miller) के साथ कर रहे है. यह भी पढ़े: Dhaakad: कंगना रनौत फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग के लिए पहुंची सारणी

कंगना रनौत फिल्म 'धाकड़' स्पाई एक्शन फिल्म में स्पाई के किरदार में धमाकेदार एक्शन करती नजर आएगी. वहीं कंगना ने हाल ही में पोस्टर शेयर किया था जिसमें कंगना हाथों में तलवार लिए नजर आई थी और उनके पीछे लाशों के ढेर दिखाई दे रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).