बॉलीवुड

Kangana Ranaut Trolls Joe Biden: कंगना रनौत ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन को कहा 'गजनी', लिखा- एक साल भी नहीं टिक पाओगे!

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 में जो बाइडेन विजयी घोषित हुए हैं. चुनावी मैदान में उन्होंने डॉनाल्ड ट्रम्प को हराकर राष्ट्रपति पद को अपने नाम किया. इसी के साथ सीनेटर कमला हैरिस को भी अमेरिका की उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया. चुनाव के ये नतीजे सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए जो बाइडेन और कमला हैरिस को बधाई संदेश भेजना शुरू कर दिया.

Kangana Ranaut Trolls Joe Biden: कंगना रनौत ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन को कहा 'गजनी', लिखा- एक साल भी नहीं टिक पाओगे!
कंगना रनौत और जो बाइडेन (Photo Credits: Instagram/ Facebook)

Kangana Ranaut Trolls Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 में जो बाइडेन विजयी घोषित हुए हैं. चुनावी मैदान में उन्होंने डॉनाल्ड ट्रम्प को हराकर राष्ट्रपति पद को अपने नाम किया. इसी के साथ सीनेटर कमला हैरिस (Kamala Harris) को भी अमेरिका की उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया. चुनाव के ये नतीजे सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए जो बाइडेन और कमला हैरिस को बधाई संदेश भेजना शुरू कर दिया. एक तरफ जहां अमेरिका के आने राष्ट्रपति के लिए चारों ओर से बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं वहीं कंगना रनौत ने ट्विटर पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

कंगना ने जो बाइडेन की तुलना गजनी से करते हुए कहा कि उनका वो राष्ट्रपति पद पर एक साल भी नहीं टिक पाएंगे. कंगना ने ट्वीट कर कमला हैरिस की प्रशंसा की तो वहीं जो बाइडेन पर निशाना साधा. कंगना ने लिखा, "गजनी बाइडेन का पता नहीं जिसका डाटा हर 5 मिनट में क्रैश होता है. जो भी दवाइयां उन्हें इंजेक्ट की गई है, वो एक साल से ज्यादा नहीं टिकेंगे. यकीनन कमला हैरिस इस शवो को चलाएंगी. जब एक महिला उठती है वो दूसरी महिला के लिए रास्ता बनाती है. इस ऐतिहासिक दिन पर चीयर्स."

ये भी पढ़ें: US Presidential Election 2020: Joe Biden बने अमेरिका के नए राष्ट्रपति, प्रियंका चोपड़ा, जेनिफर लोपिज समेत ईन बड़े सेलिब्रिटीज ने दी बधाई!

गौरतलब है कि चुनाव से एक हफ्ते पहले जो बाइडेन गलती से ट्रम्प को 'जॉर्ज' कह बैठे थे. वर्चुअल इंटरेक्शन के दौरान वो डॉनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) का नाम भूल गए थे और उन्हें जॉर्ज कह बैठे. इसी बात को लेकर अब कंगना ने भी उनपर तंज कसा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2020 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).